Monday, May 18, 2026

Bank of India hikes Rates on its Medium & Long Term Fixed Deposit



Mumbai, May 18, 2026: Bank of India, one of the leading public sector banks in India, has increased interest rates on medium and long-term Fixed Deposits of less than ₹ 3 Cr for tenures ranging from 1 to 3 years effective from 18th May, 2026. The revised rates for 1-year to less than 2 years is 6.50% p.a., for 2 years to less than 3 years @6.60% p.a. and for 3-year @6.70% p.a. Senior Citizens and Super Senior Citizen will get an additional interest 0.50% and 0.65% p.a. for deposits with maturity of 6 months to less than 3 year. For FDs of 3 years and above, Senior Citizens and Super Senior Citizens will get additional 0.75% p.a. and 0.90% p.a. over and above the applicable ROI. Further, non-callable deposits (above ₹ 1 Cr with minimum tenure of 1 year) will earn additional 0.15% p.a. Loan against Fixed Deposit and Premature Withdrawal options are available only on callable deposit. Customers can open Fixed Deposits at any Bank of India branch or through the BOI Omni Neo App/internet banking. 




















संसाधन संग्रहण विभाग, प्रधान कार्यालय 

प्रेस विज्ञप्ति
बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मध्यम और दीर्घकालिक अवधि की सावधि जमा दरें बढ़ाईं 

मुंबई, 18 मई, 2026: भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ इंडिया ने 18 मई, 2026 से प्रभावी करते हुये, 1 से 3 साल की अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की मध्यम और दीर्घकालिक जमा राशियों (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। संशोधित दरें 1 वर्ष से अधिक एवं 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.50% प्रति वर्ष, 2 वर्ष से अधिक एवं 3 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.60% प्रति वर्ष और 3 वर्ष के लिए 6.70% प्रति वर्ष हैं। वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6 महीने से 3 वर्ष से कम की परिपक्वता वाली जमा राशि पर अतिरिक्त 0.50% और 0.65% प्रति वर्ष ब्याज का लाभ मिलेगा। 3 वर्ष और उससे अधिक समय अवधि की जमा राशियों के लिए, वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को लागू ब्याज दर पर अतिरिक्त 0.75% प्रति वर्ष और 0.90% प्रति वर्ष का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, नॉन कालेबल सावधि जमा राशियों (1 करोड़ रुपये से अधिक और न्यूनतम 1 वर्ष की अवधि के साथ) पर 0.15% प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा। केवल कालेबल सावधि जमा पर ऋण और समयपूर्व निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक किसी भी बैंक ऑफ इंडिया शाखा या बीओआई ओमनी नियो ऐप/इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से फिक्स्ड डिपॉजिट खोल सकते हैं।






No comments:

Post a Comment